छोड़कर सामग्री पर जाएँ

AICC ने की राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति, देवेंद्र यादव बने बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव, कुणाल चौधरी बने महाराष्ट्र के सह प्रभारी

cca0637ad31fab003e4ef699836dd030fe71c60fecdce2a7179d98fd96885e79

रायपुर: AICC appointed national secretaries, AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ से 2 कांग्रेस नेता राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं, देवेंद्र यादव बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं। वहीं राजेश तिवारी दोबारा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त हुए हैं।

बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में अभी देवेंद्र यादव गिरफ्तार हैं। अगले साल बिहार में चुनाव है। यादवों को साधने देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाया गया है। देवेंद्र यादव का परिवार अभी भी बिहार से जुड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी का कांग्रेस संगठन में कद बढ़ गया है।

चुनाव वाले राज्य की जिम्मेदारी कुणाल चौधरी को मिली है। कुणाल चौधरी महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में जल्द विधानसभा का चुनाव होना है। मध्यप्रदेश के एक और युवा नेता को मिली कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारी मिली है। आदिवासी नेता एवं पूर्व विधायक भूपेंद्र मरावी को गुजरात भेजा गया है। भूपेंद्र मरावी गुजरात के सह प्रभारी बनाए गए हैं।

fb img 17250748558674316345892565291142
fb img 17250748576314365078443350825901
fb img 17250748601017571342419772212435
fb img 17250748685231284197936204567344

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: