छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हादसे ने खोल दी गौ तस्करी की पोल! तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 4 गौवंशों की दर्दनाक मौत, 5 घायल — तस्कर मौके से फरार

image editor output image 272663155

सरगुजा। सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन के पलटने के बाद गौ तस्करी का खुलासा हुआ। इस हादसे में कई गौवंशों की मौत हो गई, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना बतौली–बगीचा मुख्य मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

दुर्घटना के बाद जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में गौवंश ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। वाहन में कुल 9 गौवंश लोड थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक और गौ तस्करी में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से वाहन में दबे गौवंशों को बाहर निकाला। घायल गौवंशों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल, बतौली थाना पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: