राशिफल, 15 मई 2025: आज गुरुवार है और ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। दिनभर सिद्ध योग और दोपहर तक ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। यह दिन खास है क्योंकि बृहस्पति (गुरु) मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे कुछ राशियों को विशेष फल मिलेगा। जानिए आज का राशिफल और आपके लिए शुभ रंग और अंक कौन सा रहेगा।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। वकीलों को सफलता मिल सकती है। भावनाओं को नियंत्रित रखें।
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4
वृष राशि (Taurus)
विवादों से दूर रहें। ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी। छात्रों को मेहनत करनी होगी।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1
मिथुन राशि (Gemini)
प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभ देगा।
उपाय: गौ सेवा करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
उपाय: चावल और दूध का दान करें।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 3
सिंह राशि (Leo)
साझेदारी में व्यापार फायदेमंद रहेगा। दिन सफलता भरा रहेगा।
उपाय: सूर्य मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 3
कन्या राशि (Virgo)
एकाग्रता की कमी से कार्यों में रुकावट आ सकती है। धन लाभ के योग हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
समस्याओं के समाधान में आप अग्रणी रहेंगे। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय: लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्यक्षमता बढ़ेगी। नवविवाहितों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8
धनु राशि (Sagittarius)
भाग्य का साथ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाएं।
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 8
मकर राशि (Capricorn)
नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5
कुंभ राशि (Aquarius)
घर में धार्मिक माहौल रहेगा। ऑफिस में संयम से काम लें।
उपाय: जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्पित करें।
शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 2
मीन राशि (Pisces)
अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग क्षेत्र में बड़ी डील संभव।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 7
विशेष सलाह
गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और केले का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। आज कोई भी नया कार्य शुरू करना हो तो सिद्ध योग का लाभ अवश्य उठाएं।


























