छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धान खरीदी केंद्र में हुआ दुखद हादसा, ट्रक से गिरने से एक हमाल की मौत

images 1 12

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र स्थित धान खरीदी केंद्र में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रक में धान लोड करते समय एक हमाल, सनातन सिदार (40 वर्ष), अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सनातन सिदार ग्राम देवगांव का निवासी था और वह धान लोड कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रक के ऊपर से नीचे गिर पड़ा। अन्य मजदूरों ने तत्परता से उसे उठाया और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरमकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: