छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : 10 लाख 46 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़

चारधाम यात्रा 2026

उत्तराखंड। चारधाम यात्रा में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का आंकड़ 10 लाख 46 हजार के पार पहुंच गया है. 10 मई को ही 68,579 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं. इसमें सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे हैं. अब तक यहां 4 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं.

यमुनोत्री धाम
यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुले थे. तब से लेकर अब तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. आज यानी 10 मई को 12,560 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर पर हाजिरी लगाई. जिसमें 6,472 पुरुष, 5,774 महिला और 314 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक यमुनोत्री धाम में 1,68,851 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद ले चुके हैं.

गंगोत्री धाम
गंगोत्री धाम के कपाट भी 19 अप्रैल को खुले थे. आज यानी 10 मई को 11,864 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए. जिसमें 6,347 पुरुष, 5,318 महिला और 199 बच्चे शामिल रहे. ऐसे में अभी तक 1,66,938 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचे चुके हैं. इस तरह से अब तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 3,35,789 श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं.

केदारनाथ धाम
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोल दिए गए थे. जब से कपाट खुले हैं, तब से लेकर अब तक भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. आज यानी 10 मई को 22,068 श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे. जिसमें 11,120 पुरुष, 10,805 महिला और 141 बच्चे भी शामिल रहे. इस तरह से अभी तक 4,42,946 श्रद्धालु हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं.

बद्रीनाथ धाम
बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोले गए थे. आज यानी 10 मई को 22,087 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भू बैकुंठ भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए. जिसमें 13,206 पुरुष, 7,877 महिला और 1,004 बच्चे शामिल रहे. इस तरह से अभी तक बदरीनाथ धाम में 2,67,670 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: