छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खेत से लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, एक ग्रामीण की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल

खेत से लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम खेत जोताई करके घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमरगीडी में शनिवार की शाम खेत जोतकर घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर में बैठे घसियाराम राठिया की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई हैं वहीं चालक गुलाब राठिया गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिये धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बहरहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: