Skip to content

रायगढ़ एसपी ऑफिस में पदस्थ सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, खुदकुशी की आशंका!

SPOfficeRaigarh

रायगढ़। एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक के ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि यह हादसा है अथवा अन्य कोई कारण है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक सुजीत मिंज की स्टेशन में रेल्वे ट्रैक पर खून से लथपथ लाश मिली।

आरक्षक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल भिजवाया।  बताया जा रहा है कि घटना रात 2 बजे के आस पास की है तथा सुजीत हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर घर से निकला था। वह रेल्वे स्टेशन कैसे पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आ गया इस बात की गुत्थी सुलझाने पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है तथा सुजीत मिंज ने खुदकुशी की है अथवा वह हादसे का शिकार हुआ है इस बात का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पायेगा।

img 20260318 wa00138967386802762371983
मृतक सिपाही – सुजीत मिंज

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: