छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आधी रात बंद कमरे में घुसा कातिल! सिर पर ताबड़तोड़ वार, युवती की नृशंस हत्या! सबसे बड़ा सवाल, वो कौन था जो घर का हर रास्ता जानता था?

images 1 17

कोरबा, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात व्यक्ति ने युवती के घर में घुसकर उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागिनझोरखी का है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर युवती पर हमला किया। आरोपी ने युवती के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: