छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायपुर में होगा ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’ का भव्य आयोजन, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे बढ़ाएंगे शोभा

image 2025 01 07T002928.776

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 8 से 18 फरवरी 2025 तक ‘लीजेंड्स 90 क्रिकेट लीग’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह लीग अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है और इसमें कई दिग्गज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इस आयोजन में क्रिकेट के सितारों के साथ बॉलीवुड और छालीवुड के सितारे भी अपनी चमक बिखेरेंगे।

लीग में भाग लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन, युवराज सिंह, मोईन अली, एरोन फिंच, थिसारा परेरा और मार्टिन गप्टिल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम में सुरेश रैना, मार्टिन गप्टिल, अंबाती रायडू और पवन नेगी जैसे खिलाड़ी मुख्य आकर्षण होंगे।

इस लीग में कुल सात टीमें हिस्सा ले रही हैं—बीग बॉस, दुबई जायंट, दिल्ली रॉयल्स, राजस्थान किंग, हरियाणा ग्लेडियेटर्स, गुजरात संप्रमी और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स। लीग के ड्राफ्ट में खिलाड़ियों का चयन भव्य समारोह के माध्यम से किया गया, जिसमें आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय कमेंटेटर चारु शर्मा, बीग बॉस फेम शेफाली बग्गा, और लीग के सीईओ शिवेन शर्मा जैसे प्रमुख लोग मौजूद रहे।

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी भी इस आयोजन को खास बनाएगी। तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, और गायक सोनू निगम व हार्डी संधू जैसे कलाकार अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा, छालीवुड के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
इस लीग में प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विशाल कुशवाहा, अमित मिश्रा, कलीम खान, पंकज राव, जतिन सक्सेना और मनोज सिंह जैसे खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ से किया गया है।

टिकट होंगे सस्ते
लीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुणेश सिंह परिहार ने बताया कि स्थानीय दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टिकटों की कीमत न्यूनतम रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बड़े आयोजन से प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों को मनोरंजन के साथ-साथ खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह लीग न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को खेल जगत में नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: