छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला में थाईलैंड के इस मंदिर जैसा बनाया जा रहा भव्य दुर्गा पंडाल

215661234 1
  • पूरे देश में एक विशेष ख्याति प्राप्त है जांजगीर-नैला का दुर्गोत्सव

छत्तीसगढ़। अगर आप थाईलैंड जाकर विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर के दर्शन नहीं कर पा रहे है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसी मंदिर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला में भव्य दुर्गा पंडाल मनाया जा रहा है. यहां निर्माण होने वाला दुर्गा पंडाल पूरे देश में अपनी अलग-अलग थीम को लेकर काफी प्रसिद्ध है. यहां माता को असली डायमंड और सोने के आभूषण भी पहनाए जाते है. इस साल यहां बैंकाक का विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर (भोर का मंदिर) इस बार जांजगीर-नैला में दिखेगा.

इसकी प्रतिकृति में बन रहा मां दुर्गा का पंडाल आकार ले रहा है. रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला का स्थान परिवर्तन कर श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा अग्रसेन भवन जांजगीर-नैला में दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है. इसमें बुर्ज खलीफा दुबई फेम भव्य लाइटिंग व लेजर शो यहां का प्रमुख आकर्षण रहेगा. पण्डाल में 35 फीट ऊंची माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी. 5 विशाल शेरों के स्वर्णिम रथ पर सवार होंगी. 41 वर्षों की परंपरा को बनाये रखते हुये श्रीश्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य स्वरूप में दुर्गोत्सव आयोजित किया जा रहा है.

3268081354698229248457

ये विशेषता रहेगी पंडाल में

  • छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े फ्लावर डेकोरेटर द्वारा पण्डाल के अंदर सुंदर पलॉवर वैली (फूलों को घाटी) का निर्माण
  • आकर्षक डोम पण्डाल भारत प्रसिद्ध थर्माकोल कलाकार द्वारा भव्य आंतरिक साज सज्जा
  • पण्डाल के प्रवेश द्वार की ऊंचाई 160 फीट व चौड़ाई 150 फीट होगी.

वाट अरूण मंदिर का पगोडा है विश्व प्रसिद्ध

वाट अरूण रत्ववारारारम का अर्थ होता है भोर का मंदिर. थाईलैंड में इसे वाट चेंग भी कहते है. यह मंदिर भोर के देवता अरूण के नाम पर है जो चाओ फ्राया नदी के थोनबुरी किनारे पश्चिमी तट पर स्थित है. इसे बैंकाक के सबसे दर्शनीय व प्रसिद्ध स्थल में गिना जाता है. मंदिर की प्रमुख विशेषता इसका केन्द्रीय प्रांग (पगोडा) है. इसे रंगीन फाइनेस से जड़ा हुआ स्तूप जैसा शिवालय माना जाता है. इसकी ऊंचाई 219 फीट और 282 फीट बताई जाती है. शीर्ष पर 7 नुकीले त्रिशूल है जिसे शिवजी का त्रिशूल माना जाता है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: