Skip to content

वहशी बाप ने 6 साल के बेटे को कुएं में फेंका, हुई मौत 

रायगढ़। ग्रामीण द्वारा अपने ही कलेजे के टुकड़े को कुएं में फेंक देने का सनीसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पानी मेें डूबने से 6 वर्षीय मासूम का करूणांत हो गया। पुलिस ने हत्यारे बाप को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा के भदरा पारा निवासी विनोद महेश्वरी की पत्नी विगत कुछ वर्षों से उसे छोड़ कर रायगढ़ में रह रही है। उनके दो बेटे जिसमें एक 8 वर्ष व दूसरा 6 वर्ष का है दोनों विनोद के पास ही लैलूंगा में रहते हैं। शनिवार की सुबह आस पास के लोगों ने विनोद के 6 वर्षीय बेटे का शव कुएं में तैरते देखा तो उनके होश उड़ गये। विनोद से पूछताछ करने पर उसने इस विषय में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होना बताया।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाने में दी। वहीं लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव को जानकारी मिलने पर वे थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मासूम बालक के शव को कुएं से निकलवार अस्पताल भिजवाया । वहीं आस पास के लोगों सहित विनोद महेश्वरी से भी पूछताछ की। शुरूआत में तो विनोद ने बच्चा कुएं के पास कैसे गया इसकी जानकारी नहीं होना बताया, परंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने इकबाल-ए-जुर्म करते हुए बताया कि उसकी बीवी उसे छोड़ कर रायगढ़ में रह रही है। दोनों बेटे उसके साथ रहते हैं परंतु उसे ऐसा लगता था कि दोनों का भरण पोषण वह अकेला ही कर रहा है।

यही वजह है कि छोटे बेटे को उसने जान से मारने के उद्देश्य से कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता विनोद महेश्वरी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 

इस खबर को शेयर करें:

Editorial

News Room

Kelopravah News : यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से 32 वर्षों से संचालित प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का आधिकारिक न्यूज़ डेस्क (Editorial) अकाउंट है। इस आईडी के माध्यम से हमारे अनुभवी पत्रकारों और संपादकीय टीम द्वारा रायगढ़ के गांव-गांव की घटनाओं, छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों और जनहित के समाचारों को तथ्यों की जांच के बाद प्रकाशित किया जाता है। अक्टूबर 2021 से डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय, हमारी टीम देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को पूरी शुचिता और एविडेंस के साथ पाठकों तक पहुँचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Share: