छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जहरीले करैत सांप ने पलंग पर सो रहे 5 वर्षीय मासूम को काटा,

samp 1722950272

रायगढ़, 07 अगस्त 2024। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ इलाके में करैत सांप के काटने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। सोमवार की रात खाना खाने के बाद पलंग पर सो रहा था, तभी उसकी मां को सांप के होने का अहसास हुआ और आंख खुल गई। बेटे गुरप्रित अगरिया के पेट को देखा, तो उसमें सांप के काटने का निशान मिला।बिस्तर को हटाने पर करैत सांप जाते दिखा। उसे पास के वैद्य के पास ले जाया गया, लेकिन वैद्य कुछ नहीं होने की बात कही, तो घर ले आए। जिसके बाद गुरप्रित की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामला सिसरिंगा के बावनबहरी गांव का है।


बारिश आते ही निकलते हैं सांप

ग्रामीणों की माने तो धरमजयगढ़ क्षेत्र में घना जंगल होने की वजह से बारिश आते ही सांपों की संख्या बढ़ जाती है। अक्सर जहरीले और बिना जहर वाले सांप नजर आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि हर साल सर्पदंश के मामले भी सामने आ रहे हैं।

झाड़फूंक में गंवा देते हैं जान

सर्परक्षक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि, सांप काटने की जानकारी लगने के बाद कई बार ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूकता के अभाव में अपनी जान गंवा देते हैं। झाड़फूंक के चक्कर में ग्रामीण आ जाते हैं। जिससे जान जाने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: