छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सीएम विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

IMG 20261115 WA0014
  • तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62.27 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पारिश्रमिक और 21.92 करोड़ रुपये की सहायता राशि का किया अंतरण
  • लोकनृत्य एवं लोक कला महोत्सव के विजेता दलों को किया सम्मानित

रायगढ़, 14 नवम्बर 2026। धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के पुजारियों और बैगा पुजारियों के लिए पूजारी सम्मान निधि योजना की राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक एवं सहायता राशि वितरित की तथा राज्यस्तरीय लोकनृत्य महोत्सवों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने बैगा-पूजारी सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 173 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि जारी की।

इसमें 3 हजार 473 बैगा पुजारी शामिल हैं। इस राशि के अंतरण से योजना के पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।  इसी तरह मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्रहण के प्रोत्साहन पारिश्रमिक का भी वितरण किया। इसके तहत राज्य की 386 समितियों के कुल 4 लाख 25 हजार 507 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 62 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। वहीं राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1,556 प्रकरणों में हितग्राहियों को 21 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान किया गया। उल्लेखनीय है कि बैगा-पुजारी सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत रूप

से वनौषधीय चिकित्सा संबंधी कार्यों में संलग्न बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ लोगों की परंपरागत वनौषधीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने और उनके सेवा एवं योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रति चिन्हित व्यक्ति को प्रतिवर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन निधि प्रदाय की जाती है। इसी राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग में परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 2 लाख रुपए, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा आंशिक विकलांगता पर एक लाख रुपए की सहायता का प्रावधान है।

लोकनृत्य महोत्सव के विजेता दलों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यस्तरीय छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोक नृत्य महोत्सव और शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ क्षेत्र लोक नृत्य महोत्सव में रायगढ़ जिले के विकासखंड रायगढ़ अंतर्गत मोहिनीपुर-चंवरपुर के कर्मा लोक नृत्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने दल को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सूरजपुर जिले के पारंपरिक कर्मा दल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये तथा सरगुजा जिले के जय शिव शारदा कर्मा पार्टी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

img 20261115 wa01685208491956514250866
img 20261115 wa01727116345778778096915

इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले के लिंगो घोटुल माटी मांदरी नृत्य दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। धमतरी जिले की गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा जशपुर जिले के जय मातादी करमा दल, टाटीडांड को तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता लोकनृत्य दलों को सम्मानित कर जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया।

img 20261115 wa015028129983300909173663731
img 20261115 wa01682511227274975004104
img 20261115 wa01713393147400912488155
img 20261114 wa0096281296710155689124152866
img 20261114 wa0095281294206968381284129792

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: