छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर 50% छूट, अब तक 1,786 महिलाओं को मिला लाभ

IMG 20261031 WA0012

रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क में दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट का लाभ जिले में बड़े पैमाने पर मिल रहा है। इस व्यवस्था के तहत रायगढ़ जिले में अब तक 1,786 महिलाएं रियायती दर पर संपत्ति की रजिस्ट्री कराकर लाभान्वित हो चुकी हैं। इससे संपत्ति के मालिकाना हक में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है।

पंजीयन और मुद्रांक शुल्क में विशेष छूट का प्रावधान

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और अचल संपत्ति में उनका स्वामित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह छूट लागू की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल पर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत और मुद्रांक शुल्क में 1 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस निर्णय से जिले में महिलाओं के नाम पर जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने को प्रोत्साहन मिला है।

बचत की राशि से परिवार और बच्चों की पढ़ाई को संबल

इस व्यवस्था से लाभ पाने वाली रायगढ़ निवासी गीतू डालमिया ने हाल ही में मकान खरीदकर अपने नाम पर रजिस्ट्री कराई है। उन्होंने बताया कि पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलने से उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है। रजिस्ट्री शुल्क में हुई इस बचत का उपयोग वे अपने बच्चों की उच्च शिक्षा और परिवार की अन्य जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: