छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार में मोबाइल टावर से बैटरी उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार की बैटरियों के साथ फरार ‘हेमंत’ भी चढ़ा हत्थे

tamnar

रायगढ़। तमनार थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की शेष 2 बैटरियां बरामद करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में उसके साथी रजनीकांत सिदार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके साथ ही वारदात में चोरी हुई सभी 6 बैटरियां बरामद कर ली गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार स्थित मोबाइल टावर का सुबह निरीक्षण करने पर सेल्टर का ताला टूटा मिला और अंदर रखी करीब 30,000 रुपये मूल्य की 6 नग एक्साइड बैटरियां गायब थीं। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पहले पकड़ा गया था साथी, झाड़ियों से मिली थीं 4 बैटरियां

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की विवेचना के दौरान घटना के अगले ही दिन संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लिया था। कड़ी पूछताछ में उसने अपने साथी हेमंत राठिया के साथ मिलकर लोहे की रॉड से सेल्टर का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी रजनीकांत के मेमोरेंडम कथन के आधार पर इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी गईं 4 नग एक्साइड बैटरियां (कीमत करीब 20,000 रुपये) बरामद की थीं। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, जबकि हेमंत राठिया फरार चल रहा था।

घेराबंदी कर पकड़ा गया फरार आरोपी

फरार आरोपी हेमंत राठिया (25 वर्ष), निवासी बासनपाली की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी की शेष 2 नग एक्साइड बैटरियां (कीमत करीब 10,000 रुपये) जब्त की गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: