छोड़कर सामग्री पर जाएँ

BIG BREAKING : नागांव में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कार के शीशे टूटे, कई चोटिल, पूर्व सीएम ने लगाया एसिड फेंकने का आरोप..देखें Video

BeFunky design 77

गुवाहाटी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर सोमवार को नागांव में पथराव किया गया। बघेल नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ सांसद और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई भी मौजूद थे। हमले में गाड़ियों के शीशे टूट गए और एआईसीसी सचिव मनोज चौहान समेत कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। दोनों वरिष्ठ नेता सुरक्षित बताए गए हैं।

समागुड़ी में सभा के बाद भड़का तनाव

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना नागांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समागुड़ी के बरमा इलाके में हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बाराम बाजार में बीजेपी समर्थक कांग्रेस नेताओं को काले झंडे दिखाने के लिए जमा हुए थे। इसी दौरान जब 30 से 40 कांग्रेस कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर वहां से गुजरे, तो ‘गौरव गोगोई गो बैक’, ‘कांग्रेस गो बैक’ और ‘रकीबुल गो बैक’ के नारे लगाए गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

पुलिस के अनुसार, जनसभा खत्म होने के बाद जब कांग्रेस नेताओं का काफिला उसी रास्ते से वापस लौटा, तो संदिग्ध बीजेपी समर्थकों ने उनके वाहनों पर जमकर पथराव कर दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी लाठियां लेकर मौके पर पहुंचे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई तथा दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए।

भूपेश बघेल ने लगाया एसिड फेंकने का आरोप

घटना के बाद भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कारों पर पत्थरों से हमला हुआ, जिससे वाहन का शीशा टूट गया और भीतर बैठे एआईसीसी सचिव मनोज चौहान और अन्य साथियों को चोटें आईं। बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि जिस कार में वह और गौरव गोगोई मौजूद थे, उस पर एसिड तक फेंका गया। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि कार के शीशे बंद थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मोटरसाइकिलों पर काफी दूर तक उनके काफिले का पीछा किया गया और कुछ बाइकों पर बीजेपी के झंडे भी लगे हुए थे।

प्रशासन से शिकायत और चुनाव आयोग पर सवाल

भूपेश बघेल ने बताया कि घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इसके बाद उन्होंने जिले के कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की। बघेल ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद कानून-व्यवस्था चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव में हार के डर से यह हमला कराया गया है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंजाब प्रभारी रहने के दौरान भी भूपेश बघेल पर हमले की घटना सामने आई थी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: