छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कार चालक ने रौंदा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि कमल प्रधान व सुभाष अग्रवाल गिरफ्तार

jutmil thana

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। युवकों द्वारा तेज रफ्तार कार चलाते हुए सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन दुपहिया वाहनों को ठोकर मार दिया। भाजपा पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ की स्कूटी भी उसकी कार की चपेट में आ गई। पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने कार को रुकवाया तो कार चालक सुभाष अग्रवाल के साथ कांग्रेस नेता कमल प्रधान भी उसमें था और वह उतर कर उनसे बदतमीजी करने लगा। इस पर बबुआ एवं मोहल्लेवासियों ने कमल प्रधान व उसके साथ सुभाष अग्रवाल को जुटमिल पुलिस के हवाले कर दिया तथा उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम सरिया निवासी कांग्रेस नेता कमल प्रधान अपने साथी सुभाष अग्रवाल के साथ बाजीराव पारा की ओर से निकल रहा था। बताया जा रहा है कि कार सुभाष अग्रवाल चला रहा था तथा तेज रफ्तार कार को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी दुपहिया वाहनों को ठोकर मार दिया। इस दौरान उक्त वार्ड के पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ की भी स्कूटी उसकी कार की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर अनियंत्रित कार के गाड़ियों को ठोकते हुए निकलने पर सड़क पर अफरा तफरी मच गई। चूंकि सावित्री नगर में संचालित हो रहे मीना बाजार जाने के लिए भी यही एक मात्र रास्ता है लिहाजा मीना बाजार के कारण सड़क पर भीड़ भाड़ थी।

हालांकि सौभाग्य की बात यह रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची अन्यथा बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। वहीं स्थानीय लोगों ने कार को रुकवाया तब कमल प्रधान उनसे बदतमीजी करने लगा। वहीं मुक्तिनाथ बबुआ ने भी कार कैसे चला रहे हो कहा तो उसके साथ भी उसने गाली गलौज की। उसकी इस तरह से बदसलूकी करते देख मुक्तिनाथ बबुआ ने जुटमिल थाने में इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस द्वारा कमल प्रधान और उसके साथी सुभाष अग्रवाल को थाना लाया गया। वहीं मुक्ति प्रसाद बबुआ ने मामले की लिखित शिकायत जुटमिल थाने में दी गई है। पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: