छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लोक गायिका मेघा बोस ताम्रकार की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

IMG 20260915 WA0143

रायगढ़। रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के रायपुर की प्रसिद्ध लोक गायिका मेघा बोस ताम्रकार ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की विविध विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुमधुर आवाज और प्रभावी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति की जीवंत छटा बिखेर दी।

मेघा बोस ताम्रकार ने गुरु चंदना सेन एवं कृष्ण कुमार पाटिल के सानिध्य में संगीत की साधना की है। महज 6 वर्ष की आयु से ही संगीत के क्षेत्र में सक्रिय मेघा कथक नृत्य में भी विशारद हैं। उन्होंने राज्योत्सव, राजभवन, फिल्म फेस्टिवल्स एवं पावस प्रसंग सहित अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दी हैं।

दूसरे दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत की विविध विधाओं को अपनी विशिष्ट गायन शैली में प्रस्तुत किया। लोक धुनों और पारंपरिक संगीत की मिठास से सजी उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर कलाकार का उत्साहवर्धन किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: