छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Miss Universe 2026 : मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी रायगढ़ की बेटी करिश्मा

E0A495E0A4B0E0A4BFE0A4B6E0A58DE0A4AEE0A4BEE0A4AEE0A587E0A4B9E0A4B0E0A4BE

रायगढ़। बीते 19 जून को राजधानी दिल्ली में मिस यूनिवर्स के लिये चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसका आयोजन ग्लामानंद प्रोडक्शन के निखिल आनंद थे, जो कि नेशनल मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता के डायरेक्टर हैं। मिस यूनिवर्स के लिये चयन प्रतियोगिता में कुल 28 राज्यों से 28 प्रतिभागियों को सेलेक्ट किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ से रायगढ़ की टेलेंटेड बेटी करिश्मा मेहरा का एकमात्र चयन हुआ है, जो कि रायगढ़ ही नहीं समूचे छत्तीसगढ़ के लिये बेहद खुशी की बात है। यहां बताना ज़रूरी है कि छत्तीसगढ़ से कुल 30 प्रतिभागियों ने मिस यूनिवर्स की चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, मगर चयन की बात करें तो यह ताज़ करिश्मा के माथे पर सज सका। अब मिस यूनिवर्स की मुख्य प्रतियोगिता में करिश्मा मेहरा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनी आंखों में बचपन से ही मिस वल्र्ड बनने का सपना संजोये महज़ तेरह साल की उम्र में ही करिश्मा मेहरा ने 2019 में जेसीआई द्वारा आयोजित मिस रायगढ़ ब्यूटी कांटेस्ट में मिस फेस ऑफ रायगढ़ का खिताब हासिल किया था। 2019 में ही करिश्मा को निकिता ओझा द्वारा रायपुर में आयोजित फेस ऑफ वोग-रिवल्स का तमगा मिला, 2020 में मुंबई में हुए मिस टीन इण्डिया यूनिवर्स कॉम्पीटीशन में मिस टीन इण्डिया यूनिवर्स कॉस्ट्यूम का खिताब तो मिला ही कॉम्पीटीशन में ना केवल 25$ फाईनलिस्ट में जगह बनाई बल्कि विनर टॉप फाईव में भी पहुंचकर रायगढ़ का नाम रौशन किया था। करिश्मा इससे पहले मिस टीन इण्डिया मल्टीमीडिया कांटेस्ट में मिस फैशन आईकॉन का खिताब पा चुकी हैं। शहर के बोईरदादर चौक से इंदिरा विहार के रास्ते में पडऩे वाले हाऊसिंग बोर्ड के मोदीनगर निवासी गोल्डन डीजल के संचालक पिता तरसेम सिंह और गृहिणी मां बलजीत कौर की दो संतानों में छोटी बिटिया है करिश्मा और करिश्मा से महज दो साल बड़ा उसका भाई समरान सिंह भी है, अपने परिवार की लाडली की कामयाबी से पूरा परिवार बेहद खुश है, ये ख़ुशी इसलिये भी ज्यादा है क्योंकि उनकी बिटिया करिश्मा मिस यूनिवर्स के नेशनल कॉम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। मेहरा परिवार ने तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी फैमिली ने करिश्मा की सभी जरूरतों को पूरा करते हुए हर कदम पर सपोर्ट किया था और अब जाकर वो मेहनत रंग लाई है, चूंकि करिश्मा के पिता तरसेम सिंह स्टेशन चौक युवा समिति से भी जुड़े हुए हैं इसलिये बिटिया की इस बड़ी कामयाबी पर स्टेशन चौक युवा समिति ने खुशी जाहिर करते हुए तरसेम और उसके परिवार को बधाई दी है साथ ही ब्यूटी कांटेस्ट के क्षेत्र में करिश्मा बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: