Skip to content

शादी पार्टी में खाना खाने के बाद 40 लोगों की बिगड़ी तबियत, पूरे गांव में मचा हड़कंप, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

CommunityHealthCentreMasturi

बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में एक शादी समारोह के बाद अचानक 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को उल्टी और कमजोरी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें मस्तूरी और पामगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद रात के कार्यक्रम में शामिल कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। घर की महिलाएं, बच्चे और पुरुष सदस्य एक-एक कर उल्टियां करने लगे और अस्वस्थ महसूस करने लगे।

लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी गई। इसके बाद बीमार लोगों को निजी वाहनों के माध्यम से तुरंत पामगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं 35 लोगों को मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। इलाज के बाद सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अस्पताल में मची अफ़्तरा-तफरी

मुकुंदपुर गांव में एक साथ करीब 40 लोगों की तबीयत बिगड़ने से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। एक साथ 35 मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए।अस्पताल स्टाफ ने इसकी सूचना बीएमओ अनिल कुमार को दी और तत्काल इलाज शुरू किया। बेड की कमी के कारण कुछ मरीजों को एक ही बेड पर दो से तीन लोगों को सुलाकर उपचार दिया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8b0c2b7352a78529856ddf330e23c311a768d43703c20ebee126a1a018221988?s=90&d=mm&r=g

आशु पटेल

डिजिटल रिपोर्टर

आशु पटेल अक्टूबर 2021 से ‘केलो प्रवाह’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले सहित देश-दुनिया के समसामयिक घटनाक्रमों और ग्रामीण जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Share: