छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के कलाकार तरुण बघेल की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘झन जाबे परदेश’ 21 मार्च से सिनेमाघरों में

IMG 20250319 WA0027

रायगढ़। प्रदेश में लगातार बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्मों ने जंहा स्थानीय कलाकारों को अवसर उपलब्ध कराया है की वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें वहीँ प्रदेश की समस्याओं को भी इन फिल्मों के माध्यम से उठाते हुए समाज को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में पलायन की समस्या पर बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म झन जाबे परदेश कल 21 मार्च से पुरे प्रदेश भर के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में शहर के लोकप्रिय हास्य कलाकार तरुण बघेल एक बार फिर इस फिल्म एक निठल्ले , चुगलखोर शराबी की भूमिका में नजर आएंगे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

शहर के रंगकर्मी तरुण बघेल रंगमंच, नुक्कड़ नाटकों में लम्बे समय से जुड़े हुए हैं और लगभग दो दर्जन से ऊपर हिंदी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में हास्य अभिनेता के रूप में अभिनय कर चुके हैं। विगत वर्ष छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए दिए जाने वाले फिल्म फेयर अवार्ड समारोह में बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड से सम्मानित तरुण बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह किया है की यहाँ बनने वाली अच्छी व सन्देश परक फिल्मों को शासन द्वारा टैक्स फ्री किया जाना चाहिए जिससे की छत्तीसगढ़ी सिनेमा को प्रोत्साहन मिलेगा। फिल्म झन जाबे परदेश पलायन जैसी समस्या पर बनी फिल्म है जिसे पलायन क्षेत्र के पठारी गावों में ही शूटिंग की गई है इसलिए हमारी इस फिल्म झन जाबे परदेश को छत्तीसगढ़ सरकार से टैक्स फ्री करने की मांग की है।

सम्राट सिने प्रोडक्शन संध्या तिवारी की प्रस्तुति फिल्म झन जाबे परदेश परदेस के निर्माता संतोष सम्राट तिवारी बाबा देवांगन ओशिन मरकाम तथा पटकथा एवं निर्देशक रतन कुमार , सहायक निर्देशक घनश्याम साहू हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कुख्यात विलेन अजय पटेल पहली बार हीरो बनकर आ रहे हैं। फिल्म में हीरोइन ऋतू विश्वकर्मा , आराध्या सिन्हा , विक्रम राज ,नरेंद्र काबरा ,दिनेश शर्मा ,उर्वशी साहू ,हेमलाल कौशल सलीम अंसारी हैं। फिल्म में कर्णप्रिय संगीत विवेक,नीलेश ,रौशन का है जिसके गाने यू ट्यूब व सोसल मिडिया पर काफी वाइरल हो रहे हैं।

img 20250319 wa0036950342112125721312
img 20250319 wa00343018965880306343739
img 20250319 wa00353712849932203556199

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: