छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो, कमलमय हुआ पूरा शहर

  • दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

दुर्ग/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी 60 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया। रोड शो को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सीएम साय ने कहा कि दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बनाना जरूरी है, क्योंकि शहर की प्रगति केवल भाजपा से ही संभव है।

नया बस स्टैंड से शुरू हुआ रोड शो का काफिला शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए लगभग 3 घंटे के पश्चात महाराजा चौक में समाप्त हुआ। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में गगनचुम्बी नारे लगाए। कमल के झंडों से सजी सड़कों से दुर्ग में भगवा समंदर नजर आया। सीएम साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आशीर्वाद और समर्थन देने के लिए आभार जताया।

विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

रोड शो में सांसद श्री विजय बघेल जी, विधायक श्री गजेंद्र यादव जी, श्री ललित चंद्राकर जी, महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार जी, श्री राजीव अग्रवाल जी,  जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20250210 wa00606317299764775311928
img 20250210 wa00578259136445354202506
img 20250210 wa00588655114481987596441
img 20250210 wa00635549928653922803152
img 20250210 wa00667847324218637054670
img 20250210 wa00651478732054423319546
img 20250210 wa00641221554424421531179

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: