छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अनिल गुरूजी के समर्थन से नरेन्द्र बने भाजपा प्रत्याशी 

FB IMG 1738128314235

रायगढ़। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा ने अनिल यादव के नाम की घोषणा की थी लेकिन नामांकन भरने के आज अंतिम दिन इस वार्ड में प्रत्याशी बदलते हुए पार्टी ने नरेन्द्र ठेठवार को टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि अनिल यादव ने युवा चेहरे को मौका देने के उद्देश्य से स्वयं ही अपना नाम वापस लेते हुए नरेन्द्र को समर्थन दिया है। शहर के वार्ड क्रमांक 12 से भारतीय जनता पार्टी ने अनिल यादव के नाम की घोषणा की थी लेकिन मंगलवार को इस सीट पर पार्टी ने अपना फैसला बदलते हुए नरेन्द्र ठेठवार को बीजेपी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

दरअसल इस वार्ड से नरेन्द्र ठेठवार व अनिल यादव दोनों ने ही दावेदारी की थी। चूंकि नरेन्द्र ठेवार के साथ अनिल यादव के पारिवारिक संबंध है तथा स्वयं अनिल यादव चाहते थे कि युवा चेहरे को मौका मिले । यही वजह है कि खुद अनिल ने ही अपना नाम वापस लेते हुए नरेन्द्र ठेठवार का समर्थन किया जिसके बाद पार्टी ने अपना निर्णय बदलते हुए नरेन्द्र को वार्ड क्रमांक 12 से अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: