छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ की बेटी हेमबती नाग को मिला “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024”

BeFunky design 7 1 7

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोण्डागांव की जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया। इस सम्मान से न केवल हेमबती, बल्कि पूरे प्रदेश को गर्व महसूस हो रहा है।

सीएम साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि पर हेमबती को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “शाबाश बिटिया! हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने जज्बे और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।” उन्होंने हेमबती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

खेलों में हेमबती की सफलता
हेमबती नाग ने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। हाल ही में त्रिपुरा में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता। वहीं, पंजाब के लुधियाना में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कलेक्टर ने भी की प्रशंसा
कोण्डागांव के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हेमबती की इस उपलब्धि पर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हेमबती जैसी प्रतिभाएं हमारे समाज के लिए प्रेरणा हैं।

हेमबती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता अन्य बच्चों को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: