छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गडुमरिया और सोडेकेरा हाईस्कूलों के दिन बहुरेंगे, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर 1.5 करोड़ की मंजूरी

IMG 20240801 WA0009 1 1

रायगढ़, 01 अगस्त 2024। प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक श्री ओ पी चौधरी की पहल से रायगढ़ जिले के पुसौर विकास खंड के स्कूलों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दो स्कूलों के लिए 75-75 लाख कुल डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृत किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए है। पुसौर विकास खंड के शासकीय हाई स्कूल गडुमरिया और शासकीय हाई स्कूल सोडेकेरा हेतु 75.23 लाख 75.23 लाख की स्वीकृति स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से जारी किए गए है। श्री चौधरी ने रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की इस बहु प्रतीक्षित मांग के संबंध में पत्र लिखकर शिक्षा विभाग को अवगत कराया था जिस पर सहमति प्रदान की गई है।

वित्त मंत्री की इस सार्थक पहल से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है। शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा की ओर विष्णु देव साय सरकार तेजी से अग्रसर है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के मौजूद स्कूलों की दशा किसी से नहीं छुपी हुई। जर्जर होती स्कूलों की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी जिसे विधायक ओपी चौधरी ने पूरी संजीदगी से समझा और तत्काल ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर जीर्णोधार की तैयारी की जा रही इस क्रम में पुसौर विकास खंड के दो स्कूलों के लिए 75-75 लाख कुल 1.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। ओपी चौधरी के इस पहल से अंचल के छात्र-छात्राओं पालकों मे हर्ष व्याप्त है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: