छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर! 5वीं–8वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए किस दिन से और कितने बजे से होंगे एग्जाम

image editor output image459226305 1768959628966

रायपुर।‌ छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने 5वीं और 8वीं बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. छत्तीसगढ़ में 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से परीक्षा शुरू होगी, जबकि 8वीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूल के परीक्षार्थी शामिल होंगे. हालांकि सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. के परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे.

कितने बजे से आयोजित होगी 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा
कक्षा 5वीं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.00 बजे तक रहेगा. वहीं 8वीं कक्षा की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित होगा.

5वीं कक्षा में 50 और 8वीं बोर्ड परीक्षा 100 अंक के होंगे
कक्षा 5वीं में कुल 50 अंक के परीक्षा होंगे, जिसमें लिखित परीक्षा 40 अंक और प्रायोजना कार्य 10 अंक के होंगे. वहीं कक्षा 8वीं में कुल अंक 100 के परीक्षा आयोजित किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा 80 अंक और प्रायोजना कार्य 20 अंक के होंगे.

जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 5वीं और 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे. सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इसमें शामिल नहीं होंगे.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: