छोड़कर सामग्री पर जाएँ

BSNL सिम पर चलेगा 5G इंटरनेट, इस दिन से कर पाएंगे इस्तेमाल, कम कीमत में बनेगा काम

bsnl 5g what we know so far

केलो प्रवाह डेस्क: पिछले कुछ महीनों से BSNL काफी चर्चा में है। खासकर ऐसे समय में जब जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने रिचार्ज प्लान्स की कीमत में इजाफा किया है। टेलीकॉम इंडस्ट्री में इसकी वजह से हलचल हो गई थी, लेकिन BSNL लोगों की पसंद बनता जा रहा है। सबसे बड़ी वजह है कि BSNL के प्लान्स अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। BSNL भी कुछ कुछ अपडेट कर रहा है और अपना 4जी नेटवर्क लेकर आ रहा है। इस बीच यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट है क्योंकि कंपनी की तरफ से 5जी नेटवर्क भी लाने पर काम किया जा रहा है। कंपनी 4जी नेटवर्क के साथ-साथ 5जी नेटवर्क भी लाने की तैयारी कर रही है। BSNL के आंध्र प्रदेश के प्रिंसिपल जनरल सेक्रेटरी एल.श्रीनू ने बताया कि 5G नेटवर्क संक्रांति 2025 पर लॉन्च हो सकता है।

कब लॉन्च होगा 5G

‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट में BSNL के आंध्र प्रदेश के प्रिंसिपल जनरल सेक्रेटरी एल.श्रीनू के हवाले से 5G की लॉन्च डेट का खुलासा किया गया है। श्रीनू एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताते हैं कि BSNL की तरफ से 5G नेटवर्क संक्रांति 2025 के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी BSNL 5G का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है और उन्हें कम कीमत में 5जी नेटवर्क का लाभ मिलने वाला है। ये एक खास मौका होने वाला है।

BSNL कर रहा नेटवर्क अपग्रेड

कंपनी की तरफ से अभी इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड करने पर काम किया जा रहा है। इसमें टॉवर्स और कई अन्य जरूरी इक्विप्मेंट पर भी काम किया जा रहा है। BSNL की तरफ से 5जी नेटवर्क भी बहुत जल्द लाया जा सकता है जो काफी अहम रोल प्ले कर सकता है।

BSNL 4G अपग्रेड

BSNL की तरफ से 4जी नेटवर्क का जाल भी तेजी से बिछाया जा रहा है। इसमें सरकार की तरफ से TCS से भी मदद ली जा रही है। इसके साथ ही 5G का ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है। अब इसकी मदद से भी यूजर्स अपना फास्ट इंटरनेट का लाभ हासिल कर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: