Skip to content

अब तक के 5 बड़े बदलाव और iPhone 15 बन गया iPhone 16.. जानिए खरीदना चाहिए या नहीं ?

581ecc660c96898a886d71f26f5f038ba451cc7ae6de191702bdba5b31c4c760

IPhone 16 vs iPhone 15: ऐप्पल (Apple) ने 9 सितंबर को अपनी नई आईफोन सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने नए आईफोन 16 सीरीज़ में कई बड़े अपग्रेड्स की घोषणा की है, जिनमें ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स, कैप्चर बटन, एक्शन बटन और बहुत कुछ शामिल है. यदि आप एक नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि आईफोन 15 या आईफोन 16 में से कौन सा चुनें, तो हम आपको बताते हैं कि आईफोन 16 में क्या 5 बड़े बदलाव किए गए हैं….

iPhone 15 vs iPhone 16: Camera
आईफोन 16 में एक नया कैमरा डिजाइन और एक 48MP फ्यूजन कैमरा सेंसर है, जो मैक्रो और स्पेशियल फोटोग्राफी की कैपेसिटी प्रदान करता है, जो पुराने आईफोन 15 मॉडल में नहीं है. आईफोन 15 में एक 48MP मुख्य कैमरा और एक 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है.

iPhone 15 vs iPhone 16: Processor
आईफोन 16 नए जेनरेशन के A18 बायोनिक प्रोसेसर के साथ आता है, जो A17 प्रो बायोनिक का एक रिफाइन्ड वर्जन है, जो 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ-साथ 16-कोर न्यूरल इंजन का सपोर्ट करता है. आईफोन 15 ए16 बायोनिक चिपसेट से लैस है. नया प्रोसेसर ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर के साथ कम्पैटिबल है, जो पुराने मॉडल में उपलब्ध नहीं है.

iPhone 15 vs iPhone 16: Battery
आईफोन 16 में आईफोन 15 की तुलना में बड़ी बैटरी कैपेसिटी है, जो 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रोवाइड करती है, जबकि आईफोन 15 में 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट है. दोनों मॉडलों में दूसरी पीढ़ी का यूएसबी टाइप सी पोर्ट है, लेकिन नया मॉडल 25W फास्ट वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है.

iPhone 15 vs iPhone 16: Camera Control
आईफोन 16 में कैमरा कंट्रोल के लिए एक नया कैप्चर बटन है, इसके अलावा एक्शन बटन भी है, जो पुराने मॉडल में उपलब्ध नहीं है. आईफोन 15 में एक कैप्चर बटन या एक्शन बटन नहीं है, केवल एक रिंग या साइलेंट स्विच है.

iPhone 15 vs iPhone 16: Apple Intelligence
नए आईफोन 16 सीरीज़ के सभी मॉडल ऐप्पल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स से लैस हैं, जो आईओएस 18.1 अपडेट के साथ उपलब्ध होंगे. आईफोन 15 आईओएस 18 अपडेट के बाद भी एआई फीचर का समर्थन नहीं करेगा.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: