छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नई दिल्ली में 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव : देशभर के युवा प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

image 2025 01 10T203609.200

रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 11 और 12 जनवरी 2025 को 28वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तहत आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य देशभर के युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनकी क्षमता को उजागर करना है।

महोत्सव में निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता (डिक्लेमेशन) और विकसित भारत युवा नेता संवाद जैसी राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियां शामिल हैं। प्रतियोगिताओं के लिए देशभर के विभिन्न राज्यों से तीन चरणों में प्रतिभागियों का चयन किया गया। छत्तीसगढ़ से 45 प्रतिभागी खेलो इंडिया यूथ फेस्टिवल और 30 प्रतिभागी युवा महोत्सव के संयोजन से चुने गए।

विशेष रूप से, विकसित भारत युवा नेता संवाद में राष्ट्रीय मुद्दों पर संवाद और चर्चा के लिए देशभर से 75 प्रतिभागी चुने गए हैं। यह महोत्सव युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय विकास में उनके विचारों को शामिल करने का एक मंच बनेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: