छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक घर वापसी : बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने अपनाया पुनः सनातन धर्म

IMG 20260217 WA0009

रायगढ़-खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा सिद्धेश्वर महादेव की पावन धरा बरगढ़ धाम, खरसिया (जिला रायगढ़) में आयोजित “हिन्दू महासंगम” में 272 धर्मांतरित भाइयों-बहनों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पुनः सनातन धर्म में घर वापसी की।

धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रान्त, कल्चुरि कलार महासंघ, सेवा न्याय उत्थान एवं दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नें स्वयं चरण पखारकर सभी को सनातन परंपरा में पुनः सम्मिलित कराया।

अपने उद्बोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी नें कहा “कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और आस्था से पुनः जुड़ने का संकल्प है।”

कार्यक्रम में श्री प्रेमा साईं महाराज जी (मातंगीधाम) का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिला, साथ में श्री विजय शंकर पटनायक जी (आरएसएस) श्री राजकुमार चंद्रा जी (धर्मजागरण), भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, हथकरघा बोर्ड), प्रहलाद रजक (अध्यक्ष रजाकार बोर्ड) स्वाती गोयल शर्मा जी (समाज सेविका) अंजू गवेल (धर्म जागरण ) श्री विजय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य जनों, धर्म प्रेमी बंधुओ, मातृ शक्ति एवं युवा कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संत प्रेमा साई महराज नें अपने उद्बोधन में कहा कि “महाशिवरात्रि पर महादेव का अटूट विश्वास हमें सनातन के शाश्वत सिद्धांतों को साहसपूर्वक अपनाने और उनके माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करे।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: