छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के नए भवन हॉस्टल, हेतु ओपी की पहल से 25.19 करोड़ स्वीकृत

IMG 20240725 WA0001
  • रायगढ़ के लिए विकास हेतु ओपी चौधरी प्रतिबद्ध

रायगढ़:- रायगढ़ उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के बुनियादी ढांचे हेतु वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से वित्त विभाग ने 25 करोड़ 19 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से  उपयोग कॉलेज हेतु नया भवन और छात्र-छात्राओं के हॉस्टल निर्माण में किया जाएगा।

रायगढ़ के उद्यानिकी और वानिकी कॉलेज में इंफ्रस्ट्रक्चर विस्तार के प्रस्ताव पर वित्त विभाग की हरी झंडी मिल गई है। महाविद्यालय के लिए भवन निर्माण 16 करोड़ 29 लाख रुपए और 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण के लिए 4 करोड़ 41 लाख रुपए तथा 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। आधुनिक शिक्षण सुविधाओं और उपकरणों से लैस नए भवन का निर्माण किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को एक बेहतर और उन्नत अध्ययन वातावरण मिल सके। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के लिए 100-100 सीटर हॉस्टल बनाने की योजना है।

नए भवन छात्र-छात्राओं की सामाजिक और शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा। महाविद्यालय और छात्रावास भवनों के निर्माण से न केवल शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि विद्यार्थियों के रहने और पढ़ाई के माहौल में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: