छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिला पंचायत अध्यक्ष पति के पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े 2.18 लाख की चोरी, देखें CCTV में कैद पूरी वारदात

Bargarhpetrilchori

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े 2 लाख 18 हजार रुपए की चोरी हो गई। आरोपी ने बड़ी चालाकी से कर्मचारी को काउंटर से दूर भेजा, फिर दराज से कैश निकालकर भाग गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम नवापारा निवासी बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष के पति रविन्द्र गबेल बरगढ़ के पास एनएच-49 पर पेट्रोल पंप संचालित करते हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक स्कूटी सवार युवक पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने वहां काम कर रहे कर्मचारी राजेश साहू से कहा कि, उसने रात में फोन-पे के जरिए पैसे भेजे थे। अब वह पैसे वापस चाहिए।

जब कर्मचारी ने बताया कि, ऐसा कोई ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड में नहीं है, तो आरोपी ने उसे बहाने से अपने साथ रोड किनारे खड़ी गाड़ी तक चलने को कहा। राजेश साहू उसके साथ स्कूटी में बैठकर सडक़ तक गया, लेकिन आरोपी उसे वहीं छोडक़र वापस पेट्रोल पंप पहुंच गया। इस दौरान काउंटर पर कोई नहीं था। आरोपी सीधे काउंटर के पास गया, दराज खोला और उसमें रखे 2,18,000 रुपए निकालकर मौके से फरार हो गया। वारदात के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद एक महिला कर्मचारी ने आरोपी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह तेज रफ्तार में स्कूटी लेकर भाग निकला।

पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।फुटेज में आरोपी काउंटर की दराज देखते और नकदी निकालते नजर आ रहा है। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक रविन्द्र गबेल ने बताया कि चोरी करने वाले की उम्र लगभग 45-47 साल के आसपास लग रही है और वह स्कूटी से आया था। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

देखिए चोरी की लाइव वीडियो सीसीटीवी में

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: