छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गुरुद्वारा के सामने 19 दुकानें, किराए पर किराया चढ़ाकर वसूली, किरोड़ीमल ट्रस्ट की संपत्ति होने के कारण टैक्स देने से इंकार

IMG 75344990 7efb 4768 8156 b8faa0468630

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। सेठ किरोड़ीमल ट्रस्ट का पंजीयन जब हुआ था, तब उद्देश्य स्पष्ट थे। समाज कल्याण, जनहित के लिए काम करना अनिवार्य था, तभी चैरिटेबल ट्रस्ट का नाम सार्थक होता। कालांतर में व्यवसायीकरण ने ट्रस्ट को ऐसा जकड़ा कि अब इससे निकलना आसान नहीं है। सूची में गुरुद्वारा के सामने लाइन की 19 दुकानें हैं, जिनके मालिक दो-तीन बार बदल चुके हैं। शहर के ज्यादातर लोगों को यह मालूम ही नहीं है कि मेन सिटी में जो चकाचक दुकानें व शोरूम दिख रहे हैं, उनमें से कई ट्रस्ट की प्रॉपर्टी हैं। ऐसा लगता है कि दुकान संचालक ही उसका मालिक है लेकिन ऐसा नहीं है।

ट्रस्ट से किराए पर लेकर फिर से किसी और को किराए पर दिया जा रहा है। मतलब किराए की संपत्ति से भी लोग किराया कमा रहे हैं। एक स्टाम्प पेपर में किरायानामा जैसा बनाकर तय कर लिया जाता है कि दुकान पर किसका कब्जा होगा। कोई उसे छोडऩा चाहे तो फिर दूसरे को किराए पर दे दिया जाता है। गुरुद्वारा के सामने ट्रस्ट की करीब 19 दुकानें हैं। ज्वेलर्स, सायकल दुकान, मोबाइल शॉप आदि संचालित हैं। इस रोड पर दुकानों का किराया प्रतिमाह हजारों रुपए वसूला जाता होगा, लेकिन संपत्ति कर के नाम पर 5-10 हजार रुपए सालाना देकर पीछा छुड़ाया जाता है। संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है लेकिन टैक्स देने में आनाकानी की जा रही है।

अंदर कई गोदाम, तारों का जंजाल भी
सुभाष चौक गुरुद्वारा के सामने हनुमान सायकल के बाजू से अंदर में ट्रस्ट की संपत्ति पर बड़े-बड़े गोदाम संचालित हैं। दिन भर पिकअप का आना-जाना लगा रहता है। यहां के रहवासियों को बहुत तकलीफ हो रही है। एक मकान के सोलर सिस्टम का अर्थिंग वायर को एक पिकअप ने तोड़ दिया था। मकान मालिक को नुकसान हुआ था। पता चला कि मंगलचंद सत्य नारायण दुकान के गोदाम की गाडिय़ों के कारण तार टूटे थे। आसपास के दुकानदार यहीं पर कचरा डालते हैं। इससे नालियां भी चोक हो जाती हैं।

काबिज व्यक्ति का नाम क्षेत्रफल
रामभगत लक्ष्मीनारायण ज्वेलर्स 453 वर्गफुट
मुकेश बेरीवाल/नरसिंह लाल 400 वर्गफुट
सतीश कुमार 600 वर्गफुट
नित्यानंद/चिड़ीपाल मंगलचंद 600 वर्गफुट
आशाराम/जगदीश प्रसाद 700 वर्गफुट
फुटवेयर दुकान 4500 वर्गफुट
प्रहलाद राम गुप्ता 600 वर्गफुट
रामकिशन/जगन्नाथ 600 वर्गफुट
हरगोपाल/गोविन्द 600 वर्गफुट
रामभगत/लक्ष्मीनारायण 600 वर्गफुट
हनुमान बेरीवाल/दुलीचंद 585 वर्गफुट
बाटा इंडियन कंपनी 240 वर्गफुट
उत्तम कुमार अग्रवाल/मतेराम 728 वर्गफुट
जोगेन्दर वर्मा/चंद्रशेखर 400 वर्गफुट
न्यू अग्रवाल कंपनी 400 वर्गफुट
टुटेजा मेडिकल स्टोर्स 400 वर्गफुट
राजपाल फुटवेयर 400 वर्गफुट
किशनलाल शर्मा/सत्यनारायण 400 वर्गफुट

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: