छोड़कर सामग्री पर जाएँ

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल का दाम – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Op7
  • सुशासन सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक खरीदी, 160 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करने जा रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया था, उसे निभाया है। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान खरीदी की जाएगी। यह छत्तीसगढ़ के किसानों के सम्मान और उनकी मेहनत का सच्चा मूल्य है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में 360 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे, ताकि किसानों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े और वे आसानी से अपनी उपज बेच सकें। चौधरी ने बताया कि धान खरीदी नीति पर अंतिम मुहर लगाने के लिए 27 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में किसान परेशान थे, बारदाने के लिए भटकना पड़ता था, भुगतान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। हमारी सुशासन सरकार ने व्यवस्था बदली है। आज किसान के खाते में एकमुश्त भुगतान हो रहा है, महतारी वंदन से लेकर किसान सम्मान तक, हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यह मोदी की गारंटी और साय सरकार का सुशासन है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: