छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

IMG 20260925 WA0010
  • स्मृति ईरानी के दीर्घ राष्ट्रीय अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से छत्तीसगढ़ में संगठन एवं जनसेवा के संकल्प को मिलेगी और मजबूती : मुख्यमंत्री साय
  • सिद्धार्थ शम्भू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी, विधायक गोमती साय को गुजरात और सौरभ सिंह को झारखंड भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि स्मृति ईरानी का दीर्घ राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा तथा संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में संगठन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। भाजपा ने 23 सितंबर को छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी को प्रभारी और सिद्धार्थ शम्भू को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

सिद्धार्थ शम्भू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ शम्भू को छत्तीसगढ़ भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रिय सहभागिता से प्रदेश में संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने पत्थलगांव विधायक एवं रायगढ़ की पूर्व सांसद गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलना प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है। गोमती साय के दीर्घ सार्वजनिक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से गुजरात में संगठन को लाभ मिलेगा, वहीं सौरभ सिंह की संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से झारखंड में संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नवनियुक्त सभी प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: