छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई विवाह पंजीयन की प्रक्रिया, कम समय में मिला प्रमाण पत्र

IMG 20261027 WA0010
  • पत्नी के आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में नाम परिवर्तन कराने में सतीश मरकाम को मिली सहूलियत
  • डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में नागरिकों को मिल रही सुविधा

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन का आधिकारिक सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं और योजनाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का डिजिटल माध्यम है। इस पोर्टल के जरिए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख और राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पातररास निवासी सतीश मरकाम को पोर्टल के माध्यम से कम समय में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। इससे उन्हें विवाह के बाद अपनी पत्नी के आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में नाम परिवर्तन कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में सहूलियत मिली।

सतीश मरकाम, पिता रय सिंह मरकाम, को अपनी पत्नी के पहचान दस्तावेजों में नाम परिवर्तन कराने के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल पर उपलब्ध विवाह पंजीयन सुविधा का लाभ लिया। सरल प्रक्रिया के माध्यम से कम समय में प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें आवश्यक दस्तावेजों में नाम परिवर्तन के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिली।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। विवाह पंजीयन जैसी आवश्यक सेवाओं की प्रक्रिया आसान होने से नागरिकों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने और उनसे जुड़े अन्य जरूरी कार्य पूरे करने में सुविधा मिल रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: