छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सारंगढ़ नगर पालिका में 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत

IMG 20261127 WA0191 1
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

रायपुर. 27 नवम्बर 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में 15 कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें चार करोड़ आठ लाख 90 हजार रुपए लागत की 11 बी.टी. सड़कों, 60 लाख 10 हजार रुपए के दो सीसी रोड और 80 लाख 83 हजार रुपए के दो पुलियों के निर्माण शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से ये राशि मंजूर की गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में वार्ड क्रमांक-1 में कॉलेज रोड से जेल रोड तक बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए 25 लाख 61 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-02-03 में सिविल कोर्ट से गौरव पथ अपेक्स बैंक तक बी.टी. रोड के लिए 40 लाख नौ हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-04-05 में जनपद पंचायत कार्यालय से इंडोर स्टेडियम तक सीसी रोड के लिए 48 लाख 12 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-5 में सीसी रोड के लिए 11 लाख 98 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्ड क्रमांक-7 में बी.टी. रोड के लिए 31 लाख 71 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-07-13 में ठाकुर राउर चौक से रायपुर रोड नाका नम्बर-5 तक बी.टी. रोड के लिए 47 लाख 69 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वार्ड क्रमांक-08-09 में अटल परिसर से नंदा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 37 लाख 87 हजार रुपए और अटल परिसर से आजाद चौक तक बी.टी. रोड के लिए 35 लाख 20 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-08-09-12-13 में नंदा चौक से दौलत चौक होते हुए शनि मंदिर तक बी.टी. रोड के लिए 36 लाख 15 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-09-10-12 में साप्ताहिक दैनिक बाजार से देवघरा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 49 लाख 92 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-11 में बुटीपारा से कमला नगर को जोड़ने के लिए 67 लाख 93 हजार रुपए और घोघरा नाला के पास आरसीसी पुलिया के निर्माण के लिए 12 लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-12 में छोटे मठ से कमला नगर इंदिरा चौक तक बी.टी. रोड के लिए 45 लाख आठ हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-13-14-15 में अस्पताल चौक पैलपारा से शहीद स्मारक तक बी.टी. रोड के लिए 17 लाख 95 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-15 में बी.टी. रोड के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: