छोड़कर सामग्री पर जाएँ

माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

IMG 20261020 WA0006
  • कबीरधाम के ढोंघा और कोडार गांव में दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल
  • माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे उप मुख्यमंत्री
  • ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर, 19 अक्टूबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा बीती देर रात कबीरधाम जिले के ग्राम ढोंघा और कोडार में आयोजित मां दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उनका अलग ही भक्तिमय अंदाज देखने को मिला। माता के भजनों और जसगीतों के बीच उन्होंने स्वयं हाथों में मंजीरा थाम लिया और ग्रामीणों के साथ भक्ति में रम गए। ढोलक, झांझ और मंजीरे की मधुर थाप पर उप मुख्यमंत्री भी ग्रामीणों के साथ झूम उठे।

माता के जयकारों और पारंपरिक जसगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने दोनों गांवों में माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की। इस दौरान आस्था, लोक संस्कृति और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें भी सुनीं।

उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और देर रात तक ग्रामीणों के बीच भक्ति रस में डूबे हुए दिखे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: