छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बैलेट पेपर में भी कांग्रेस साफ, ओपी चौधरी ने कसा तंज, बोले – आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था

Op7 1
  • 4 बड़े राज्यों की 28 MLC सीटों पर कांग्रेस का खाता शून्य, बैलेट पेपर में भी जनता ने नकारा

रायगढ़। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे 4 बड़े राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। अपने बयान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि लगता है, आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था। नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी शून्य। चौधरी ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में विधान परिषद के चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन कांग्रेस का खाता फिर भी शून्य ही रहा।

उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे चार बड़े राज्यों में 28 MLC सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। यह साबित करता है कि EVM हो या बैलेट, जनता का विश्वास और आशीर्वाद सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज नेतृत्व विहीन हो चुकी है। जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति को पूरी तरह नकार चुकी है।

बैलेट पेपर का बहाना बनाने वाली कांग्रेस को अब समझ आ जाना चाहिए कि हार का कारण EVM नहीं, बल्कि उनका शून्य विजन है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: