छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और सुशासन पर जनता का अटूट विश्वास: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

IMG 20261009 WA0176
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा के 8 राज्यसभा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन और उपचुनावों में एनडीए की जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
  • विपक्ष के झूठे नैरेटिव, दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति को जनता ने दिया जवाब: साय

रायपुर, 9 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 8 राज्यसभा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन तथा असम के नौगांव लोकसभा क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम एवं रेजीनगर और पुडुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, नीतियों और निर्णयों के प्रति देश की जनता के मजबूत विश्वास का परिणाम बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अलग-अलग राज्यों से मिले ये जनादेश स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश को विकास की नई गति और नई दिशा दी है। इसी कारण देशवासियों का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निरंतर और मजबूत हुआ है।

जनकल्याणकारी राजनीति के प्रति जनता के समर्थन का परिणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही भाजपा और एनडीए की जनकल्याणकारी राजनीति के प्रति जनता के समर्थन की अभिव्यक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को लेकर देश जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, इन परिणामों ने उस विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया है।

विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकारा: साय

साय ने कहा कि जनता ने विपक्ष के झूठे नैरेटिव, दुष्प्रचार और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया है। इंडी अलायंस और देशविरोधी शक्तियों को जनता ने अपने मत के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि देश अब भ्रम और नकारात्मकता की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, स्थिरता, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति चाहता है।

समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन भाजपा की ताकत

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन हैं। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और संगठन के प्रति जिस निष्ठा से कार्य कर रहा है, उसी अथक परिश्रम का परिणाम निरंतर मिल रहे जनसमर्थन के रूप में सामने आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पार्टी पदाधिकारियों तथा सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम, संगठननिष्ठा और समर्पण भाजपा की विजय यात्रा का मजबूत आधार है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: