छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दिसंबर 2026 में नगरपालिका-पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

IMG 20260929 WA0161 1
  • नगरपालिका चुनाव के 417 और त्रिस्तरीय पंचायतों के 814 पदों के लिए तैयार होगी निर्वाचक नामावली
  • 23 अक्टूबर को प्रारंभिक प्रकाशन, 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
  • 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार होगी निर्वाचक नामावली
  • 33 जिलों में पुनरीक्षण कार्य की निगरानी के लिए 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक होंगे नियुक्त

रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के दिसंबर 2026 में प्रस्तावित आम एवं उप निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचक नामावली आगामी 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जाएगी।

नगरपालिका चुनाव के 417 पदों के लिए पुनरीक्षण

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें 4 नगरपालिक निगमों—भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव—के महापौर के पद, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षद पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पदों के लिए भी निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायतों के 814 पद शामिल

त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें जनपद पंचायत सदस्य का 1 पद, सरपंच के 92 पद और पंच के 721 पद शामिल हैं।

23 अक्टूबर को प्रारंभिक, 30 नवंबर को अंतिम प्रकाशन

निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद मतदाताओं से दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। प्राप्त दावे और आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

33 जिलों में नियुक्त होंगे निर्वाचक नामावली प्रेक्षक

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में कुल 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: