छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खाद-बीज की जरूरतों में मददगार बन रही किसान सम्मान निधि

IMG 26c9b38b 4b82 4201 a762 05f10dc9f4cc
  • किसान नेतराम साहू को मिल रहा संबल

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026। खेती-किसानी में समय पर खाद और बीज की उपलब्धता फसल की पैदावार के लिए सबसे जरूरी मानी जाती है। बुवाई के समय इन कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए एक बड़ा संबल साबित होती है। राजनांदगांव जिला के विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम भोथीपारकला के रहने वाले किसान नेतराम साहू के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऐसी ही एक उपयोगी मदद बनकर सामने आई है।

कृषि संबंधी खर्चों को उठाने में काफी सहयोग मिला

नेतराम साहू को इस योजना के तहत नियमित रूप से किस्तों का लाभ मिल रहा है। वे बताते हैं कि इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने कृषि कार्यों में करते हैं। विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान खाद, बीज और खेती से जुड़ी अन्य जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति में यह आर्थिक सहायता उनके लिए बहुत काम आती है, जिससे कृषि संबंधी खर्चों को उठाने में काफी सहयोग मिलता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तीन समान किस्तों में

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। नेतराम साहू के लिए यह राशि खेती के जरूरी खर्चों में हाथ बंटाने वाला एक मजबूत सहारा है। उनका मानना है कि सरकार की यह सालाना सहायता किसानों के लिए बेहद उपयोगी है और खेती-किसानी के कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में मदद करती है।

योजना का लाभ मिलने पर साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका अनुभव यह साबित करता है कि मौसमी जरूरतों के समय मिलने वाला यह आर्थिक सहयोग किसानों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: