छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में मामूली विवाद पर युवक की पीठ में चाकू घोंपा, आरोपी फरार

PH 19 copy 1
  • गंभीर रूप से घायल अजय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

खरसिया, (केलो प्रवाह)। खरसिया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गंभीर रूप से घायल युवक का रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे खरसिया के नया बस स्टैंड के पास पुरानी बस्ती निवासी अजय राजपूत और पठान पारा निवासी फैजान उर्फ फैज के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई।

बात बढ़ने पर गुस्से में आए फैजान ने अजय की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से अजय को गंभीर चोट आई। राहगीरों और परिजनों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के बीच विवाद की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी फैजान हाल ही में जेल से छूटकर आया था और उसे आदतन बदमाश बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अजय राजपूत और फैजान उर्फ फैज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान फैजान ने अजय की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल अजय का रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है। चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि विवाद की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी फैजान हाल ही में जेल से छूटकर आया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: