छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ओपी चौधरी की बड़ी सौगात: महापल्ली को मिली नई पुलिस चौकी, 37 गांवों के हजारों लोगों को चक्रधर नगर थाने के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

Op7
  • रायगढ़ ग्रामीण को न्याय के करीब लाए ओपी – चक्रधर नगर पर निर्भर 37 गांव अब महापल्ली चौकी में शामिल
  • 37 गांवों के हजारों लोगों को चक्रधर नगर थाने के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, अब महापल्ली में ही मिलेगा न्याय – ओपी चौधरी ने दिलाई सौगात

रायगढ़। विधायक ओपी चौधरी के अथक प्रयासों से आखिरकार रायगढ़ ग्रामीण अंचल की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा दिनांक 30-10-2026 को जारी अधिसूचना क्रमांक ESTB-103/39/2025-HOME SECTION के तहत चक्रधर नगर थाने पर निर्भर 37 ग्रामों को अब नव स्वीकृत पुलिस चौकी महापल्ली की क्षेत्राधिकारिता में शामिल किया गया है। इस संबंध me ओपी चौधरी ने कहा जनसंख्या विस्तार और भौगोलिक दूरी के लिहाज से समय की मांग के अनुरूप महापल्ली में पुलिस चौकी खोले जाने का निर्णय लेना जरूरी था । चक्रधर नगर थाने के तहत आने वाले 37 गांवों के लोगों को भारी परेशानी होती थी।

अब तक महापल्ली सहित आसपास के 37 गांवों के हजारों ग्रामीणों को छोटी-छोटी शिकायतों और एफआईआर के लिए 20-25 किलोमीटर दूर चक्रधर नगर थाने पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे लोगों को न्याय पाने में अनावश्यक विलंब होने के साथ-साथ आर्थिक और शारीरिक परेशानी उठानी पड़ती थी। बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों को न्याय पाने हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी दर्द को ध्यान में रखते हुए विधायक ओपी चौधरी ने गृह विभाग से लगातार पत्राचार कर महापल्ली में स्वतंत्र पुलिस चौकी की स्वीकृति कराई है।

ये ग्राम अब आएंगे महापल्ली चौकी के अंतर्गत –

शासन की अधिसूचना में जारी सारणी के अनुसार 37 ग्रामों को विधिवत रूप से महापल्ली चौकी में शामिल किया गया है,।

प्रस्तावित ग्रामों के नाम

महापल्ली,कोटरापाली,कोटरापाली,सियारपाली,कोतरलिया,कोटमार,कारीछापर,तिलगा,भगोरा,नटवरपुर,देवबहाल,झारगुड़ा,अडबहाल, बलभद्रपुर,बनबहरी,सिकोसीमाल,सरबहाल,कोलाईबहाल,मनुवापाली,जामगांव,बेहरापाली,कोयलंगा,भईयापाली,छुहीपाली,नवापारा,डुमरपाली,बेलरिया,बनोरा,ककर्दा,साल्हेओना,लोईंग,शकरबोगा,कोसमपाली,विश्वनाथपाली,भोजपल्ली,सराईपाली,सपनैई, धूमा बहाल सहित कुल 37 ग्राम अब चक्रधर नगर थाना नहीं, बल्कि महापल्ली चौकी के अधीन आएंगे। महापल्ली चौकी खुलने से अब अपराधों पर अंकुश लगेगा, पुलिस की त्वरित पहुंच होगी और लोगों को अपने गांव के नजदीक ही न्याय मिल सकेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: