सक्ती। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के सक्ती जिले का गठन सम्पन्न हुआ। जिले के सभी निकायों के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन किया। ज्ञात हो कि प्रदेश के नगरीय निकाय अंतर्गत कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय काफी मजबूत संगठन है, वहीं सक्ती नवीन जिला बनने के बाद संघ द्वारा अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सक्ती में भी जिला कार्यकारिणी बनाई। सर्वसम्मति से मोहम्मद इब्राहिम खान को जिला का संरक्षक बनाया।












बता दें कि प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह राणा एवं नगर अध्यक्ष वासु चौबे की गरिमामय उपस्थिति में नगरीय निकाय के कर्मचारियों की बैठक रखी गई। इसमें सर्वसम्मति से वेदप्रकाश जायसवाल को जिलाध्यक्ष तो रमेश दास महंत को जिला महासचिव बनाया गया। वहीं अनीश देवांगन उपाध्यक्ष, संतोष साहू सचिव, रामभरोस यादव कोषाध्यक्ष, सेतकुमार यादव मीडिया प्रभारी, उमा भारद्वाज, किशोर चंद्रा, रमेश कुमार, सनत कुमार बरेठ, घनश्याम सिदार, मेन कुमार यादव, नीलाम्बर देवांगन, जगजीवन खूंटे, जीत कुमार, संतोष साहू एवं विनय पाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।








