विभिन्न क्षेत्रों के संस्थान, संगठनों व नियोजकों से मंडल संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे शफी अहमद
रायगढ़, 8 दिसम्बर। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री शफी अहमद 9 एवं 10 दिसम्बर 2022 को दो दिवसीय रायगढ़ जिले के प्रवास पर आयेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद 9 दिसम्बर को प्रात: 7 अंबिकापुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे औद्योगिक पार्क पूंजीपथरा रायगढ़ आयेंगे एवं नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन द्वारा आयोजित श्रमिक सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं दोपहर 1 बजे श्रमिक चौपाल में सम्मिलित होंगे। श्री अहमद अपरान्ह 3 बजे सर्किट हाऊस भवन में जिले के श्रम विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात 8 बजे सर्किंट हाऊस भवन में रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के संस्थान, संगठनों व नियोजकों से मंडल संबंधित चर्चा करेंगे। रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाऊस भवन में नियोजक प्रोत्साहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री शफी अहमद 10 दिसम्बर को प्रात:10 बजे सरला विला अपार्टमेंट के पास चक्रधर नगर चौक प्रगति कोचिंग सेंटर रायगढ़ में छात्र-छात्राओं से श्रमिक विचार विमर्श करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे सर्किट हाऊस भवन में पत्रकारजनों के साथ प्रेसवार्ता लेंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे लारा तहसील पुसौर में एनटीपीसी लारा के ठेकेदारों व श्रमिकों से भेंट तथा चर्चा एवं शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत संचालित केन्द्र का निरीक्षण करेंगे, तत्पश्चात दोपहर 3 बजे रायगढ़ सर्किट हाऊस भवन में रायगढ़ जिले के श्रम विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वहीं शाम 4:30 बजे चांदनी चौक से कांग्रेस भवन तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भारत जोड़ो पद यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन चौक स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। रात 8 बजे सर्किट हाऊस भवन में रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के संस्थान, संगठन व नियोजकों से मंडल संबंध चर्चा करेंगें, वहीं 8:30 बजे नियोजक प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं रात्रि भोजन करेंगे तत्पश्चात 9:30 बजे सर्किट हाऊस भवन में अपने निजी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
श्री शफी अहमद 10 दिसंबर शनिवार को रायगढ़ जिले के दौरे के दूसरे दिन सुबह 10 बजे चक्रधर नगर चौक, सरला विला अपार्टमेंट के पास स्थित प्रगति कोचिंग सेंटर रायगढ़ में छात्र-छात्राओं से श्रमिकों से विचार विमर्श करेंगे, फिर सुबह 11 बजे सर्किट हाऊस भवन में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे पुसौर के एनटीपीसी लारा के ठेकेदारों व श्रमिकों से भेंट तथा चर्चा एवं शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अन्तर्गत संचालित केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। शफी अहमद दौरा कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाऊस भवन में 9 दिसंबर शुक्रवार को रात 8 बजे जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा श्रम कल्याण मंडल के संस्थान, संगठनों व नियोजकों और श्रमिकों की उपस्थिति में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्व विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसी कड़ी में जिला कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने रायगढ़ जिले के श्रम कल्याण मंडल से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के संस्थान, संगठनों व नियोजकों को 9 दिसंबर शुक्रवार को सर्किट हाऊस भवन में उपस्थित होने का आग्रह किया है, वहीं उन्होंने कहा की श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल द्वारा जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा, वहीं जिले के संस्थान, संगठनों व नियोजकों और उनसे जुड़े लोगों की परेशानियों का समाधान भी किया जाएगा।
अनिल शुक्ला ने बताया की “श्रम कल्याण मंडल जिला रायगढ़ द्वारा मंडल से संबंधित 1171 लोगों को नोटिस दिया गया था। जिसके बाद 444 लोगों ने श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत अपना पंजीयन कराया है। वहीं नोटिस के विरूद्ध 727 लोगों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है जिन्हें आगे भी श्रम कल्याण मंडल द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा। अभी तक श्रम कल्याण मंडल द्वारा जिन लोगों को नोटिस जारी की गई थी, उससे 444 संस्थाओ के पंजीयन से अब तक श्रमिकहीत में 72,41,280 अभिदाय राशि प्राप्त हुई हैं। रायगढ़ ज़िले में श्रम कल्याण मंडल में 860 संस्थान पंजीकृत हैं वहीं जिन्होंने पंजीयन नहीं कराया उन्हें आगे भी पंजीयन कराने हेतु नोटिस जारी किया जाएगा।
इसी क्रम में नियोजकों को आ रही समस्या के निदान के लिए मंडल के अध्यक्ष श्री शफ़ी अहमद जी से रात 8 बजे ज़िला कांग्रेस के माध्यम से आपसी चर्चा एवं सुझाव व समाधान हेतु सर्किट हाउस में बैठक रखी गई है। अतः जो भी संस्था व्यक्ति उपरोक्त नोटिस के विषय में कोई जानकारी चाहता है अथवा नोटिस से किसी प्रकार की समस्या में है तो वे सभी सर्किट हाउस में उपस्थित होकर माननीय अध्यक्ष जी से प्रत्यक्ष चर्चा कर समाधान कर सकता है। श्रम कल्याण मंडल से मिली जानकारी अनुसार श्रमिक हीत में अभी वर्तमान में श्रम कल्याण मंडल में कुल 58832 श्रमिक पंजीकृत हैं। श्रम कल्याण मंडल में श्रमिकहीत को दरकिनार करने वाले ज़िले के 30 संस्थाओ पर श्रम निधी अधिनियम के तहत श्रम न्यायालय में केस लगाया गया है और ऐसे संस्थाओ पर कार्रवाई की जा रही है तथा संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन व हीत में अग्रणी संस्थाओ को श्रम विभाग द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाना इस दौरे में शामिल किया गया है।
