Skip to content
Home | Kharsia News : कबीर पंथ की सबसे बड़ी गद्दी खरसिया में तीन दिवसीय संत समागम एकोत्तरी चौका आरती का आयोजन

Kharsia News : कबीर पंथ की सबसे बड़ी गद्दी खरसिया में तीन दिवसीय संत समागम एकोत्तरी चौका आरती का आयोजन

कल होगा मुख्यमंत्री का आगमन, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

खरसिया। धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा में स्थित विश्व की सबसे बड़ी आचार्य गद्दी श्री कबीर धर्म स्थान खरसिया में तीन दिवसीय पंथ श्री हुजूर मुकुंद मणि नाम साहेब स्मृति महोत्सव एवं एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ का विशाल आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश से कबीर पंथ के अनुयायी भक्तजन पधारे हुए है। तीन दिवसीय महा महोत्सव एवं सद्गुरु कबीर साहेब का भव्य मंदिर एवं पंथश्री हुजूर मुकुंदमणिनाम साहेब स्मृति सत्संग भवन का भव्य उद्घाटन 3 फरवरी को पंथश्री हजूर अर्धनाम साहेब आचार्य कबीर पंथ, चरणदास महंत अध्यक्ष विधानसभा, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महामंडलेश्वर गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, आचार्य सूर्य नारायण दास जी महाराज, आचार्य मंगल साहेब जी राजनांदगांव, सुनील शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि खरसिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंगलाचरण एवं स्वागत गीत कबीरपंथी कन्या सेवा समूह की बालिकाओं द्वारा किया गया साथ ही आमंत्रित संत महापुरुषों एवं महंत साहबों का पुष्पहार से सम्मान किया गया। पंथ श्री हुजुर अर्धनाम साहेब द्वारा अपने आशीर्वचन एवं उद्बोधन में कहा कि धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा जहां एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है आज खरसिया की धरती और भी पुण्य पावन हो गई है। द्वितीय सत्र में संध्या केबिनेट मंत्री उमेश पटेल जी का आगमन महा महोत्सव स्थल पर हुआ एवं आचार्य श्री अर्धनाम साहेब से क्षेत्र की खुशहाली एवं तरक्की का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य गद्दी श्री कबीर धर्म स्थान खरसिया कबीर पंथ की गौरवशाली धर्मदासीय परंपरा की सबसे बड़ी गद्दी है। यहां से पूरे विश्व में सदगुरु कबीर साहेब के मूल ज्ञान और उपदेश का प्रचार प्रसार किया जाता है। पंथ श्री हुजुर मुकुंदमणिनाम साहेब धर्मदासीय वंश ब्यालिस परंपरा के सत्रहवें वंश गुरु हैं। उन्हीं की स्मृति में 3,4 और 5 फरवरी को स्मृति महोत्सव भंडारा एवं कबीर पंथ की सबसे बड़ी पूजा एकोत्तरी चौका आरती का आयोजन किया जा रहा है। उनके नाम से नामित सत्संग भवन तथा सदगुरु कबीर मंदिर में सदगुरु कबीर साहेब एवं उनके परम शिष्य गुरु धनी धर्मदास साहेब की मूर्ति की प्रतिष्ठा की जावेगी। उपदेश करता सर्व समर्थ सद्गुरु (कबीर साहेब) एवं उनके परम मुमुक्षु शिष्य (धर्मदास साहेब) की मूर्ति की एक साथ प्रतिष्ठा पहली बार की जा रही है। महोत्सव के द्वितीय सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद गोमती साय, नंद कुमार साय सांसद जसवंत सिंह गणपत भाई वसावा गुजरात, व अन्य सहित विशिष्ट दानदाताओं का एवमं सेवा देने वालो का सम्मान किया जाएगा।

कल होगा मुख्यमंत्री का आगमन, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
4 फरवरी को सुबह भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। दोपहर को महासम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे और अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत करेंगे, विशिष्ट अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री उमेश पटेल, सांसद ज्योत्सना महंत होंगी। अंतिम दिन 5 फरवरी को महायज्ञ व एकोत्तरी आरती होगी तत्पश्चात पंथश्री हुजूर अर्धनाम साहेब सहित आरती में विराजमान एक सौ एक महंत साहेबो को चादर व नारियल भेंट विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत व मंत्री उमेश पटेल करेंगे। स्मृति महोत्सव व एकोत्तरी चौका आरती में शामिल होने के लिए भारत ही नही विश्व के कोने कोने से हजारों के संख्या में भक्तजन खरसिया पधार रहे है।

error: Don\'t copy without permission.This is a violation of copyright.