Skip to content
Home | वार्ड की जनता ने कांग्रेस को दिखाया आईना : उमेश 

वार्ड की जनता ने कांग्रेस को दिखाया आईना : उमेश 

रायगढ़,12 जनवरी। वार्ड नंबर 27 की जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा का घर-घर प्रचार करने में सफल रहे। वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने तमाम वरिष्ठ नेताओं विजय अग्रवाल गुरुपाल भल्ला नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी विवेक रंजन सिन्हा सुरेश गोयल गौतम अग्रवाल विकास केडिय़ा कौशलेष मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं को भी साधुवाद दिया, जिनके एक जुटता व सम्मिलित प्रयासों से जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ। उमेश अग्रवाल ने सभी नेताओं आगामी विधानसभा के लिए इसी तरह एकजुट होकर कार्य करने के अपील भी की।

उन्होंने विधान सभा के अगले संभावित प्रत्याशी के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि हमारा अगला प्रत्याशी भाजपा का कमल निशान होगा। उन्होंने कहा, जनता ने कांग्रेस के चार वर्षों से चल रहे छल का अंत कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस ने वाद-विवाद कर मतदान को प्रभावित कर अधिकारियों पर दबाव भी डाला लेकिन इस जनादेश ने साबित कर दिया कि वाद-विवाद से जनता का दिल नहीं जीता जा सकता। जनता का दिल भाजपा ही जीत सकती है।

भूपेश सरकार की वादाखिलाफी भर्राशाही से आम जनता परेशान हो चुकी है। इस जीत के साथ के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा भूपेश सरकार की खामियों को जन-जन तक पहुंचाए और आम जनता को यह विश्वास दिलाए कि प्रदेश सहित स्थानीय स्तर पर विकास भाजपा की बेहतर तरीके से कर सकती है। सरिता राजेंद्र ठाकुर को जीत की बधाई देते हुए यह उम्मीद जताई कि इस जीत के साथ ही वार्ड की समस्याओं को दूर कर जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरे।