रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछार में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में स्थापित युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना किया गया।












प्राचार्य पी.सी. बघेल ने विद्यालय के सभी स्वयंसेवकों को विवेकानंद जी जयंती पर हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें उनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर पटेल ने सभी स्वयंसेवक को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी के साथ कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। मुरलीधर पटेल व्याख्याता ने सभी स्वयंसेवकों को कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा श्रोत हैं, उनको आदर्श मानते हुए अपने मंजिल तक पहुंचने का मार्गदर्शन प्रशस्त करने हेतु प्रेरित किया। श्रीमती योगिताबाली जायसवाल व्याख्याता ने कहा की “उठो, जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय” स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हुए सफलता हासित करने हेतु प्रेरित किया। सभी स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गया।





उपरोक्त कार्यक्रम में सुश्री फ्रिस्का बरवा, वर्षा कामड़े, कल्पना ठाकुर, चित्रेखा बघेल, रीना प्रदीप, धर्मेंद्र सिंह कोर्चे, डोलेश्वर प्रसाद सिदार, योगेश कुमार सिदार, चूड़ामणी सिदार, मोहन लाल कंवर, कुसुम सिदार एवं सभी शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर पटेल कार्यक्रम अधिकारी ने किया।
