मालखरौदा। विकासखण्ड अन्तर्गत रनपोटा गांव में भारत माता एवं स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति अनावरण किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकेश साहू शामिल हुए। ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही छग की संस्कृति और सभ्यता का परिचय देते हुए मांदर की थाप पर कर्मा नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। उसके बाद अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक भारत माता और स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का मूर्ति अनावरण किया। उसके साथ-साथ राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना भी की गई।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। निर्मल सिन्हा ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा आज खुशी की बात है कि प्रत्येक वर्ष आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर उनके और भारत माता की मूर्ति अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने ये भी कहा कि पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकासशील गांव है तो वो ग्राम पंचायत रनपोटा है।
इस अवसर पर अमृतलाल साहू, बबलू मैत्री, दूजराम अजगल्ले, अनिल साहू, शिवम जायसवाल, टिकेश्वर निराला, अविनाश साहू, पुनीराम साहू, लालमणि पटेल, कृष्णा जायसवाल, कपिल साहू, नरेश साहू, रामदास लहरे, रामचरण महिलांगे, मनी जांगड़े, अहिवरन निराला, मुनी जांगड़े, राकेश बरेठ, भोजराम बरेठ, बलाराम बरेठ, सम्मेलाल खूंटे, महेंद्र खूंटे, विक्की जांगड़े, सोनू बरेठ सहित ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती राधिका जायसवाल तथा महिला समूह कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, गांव के प्रबुद्धजन विशेष रूप से उपस्थित थे।

